फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona suspected patient absconded from isolation ward from Meerut medical covid-19 hospital

मेरठ मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर भागा कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 21 Apr 2020 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Corona suspected patient absconded from isolation ward from Meerut medical covid-19 hospital
meerut medical - फोटो : amar ujala

मेरठ मेडिकल काॅलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज मंगलवार सुबह आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। कोरोना संदिग्ध के फरार होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई है। अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं। फरार हुए संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के लखीपुरा निवासी 23 वर्षीय यह संदिग्ध मरीज 19 अप्रैल को कोविड-19 अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में क्वारंटीन कराया गया था।
विज्ञापन


आज सुबह यह मरीज अस्पताल की पहली मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड से चादर की रस्सी बनाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया। जानकारी लगने पर मेडिकल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि युवक की सैंपल जांच की रिपोर्ट आ गई है जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed