{"_id":"5e9ea0178ebc3e9088555c89","slug":"corona-positive-pregnant-woman-also-lived-in-brothers-house-in-pallavapuram-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मेरठ के पल्लवपुरम में भाई के घर भी रही थी कोरोना पाॅजिटिव गर्भवती महिला, सात लोगों को जांच के लिए भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: मेरठ के पल्लवपुरम में भाई के घर भी रही थी कोरोना पाॅजिटिव गर्भवती महिला, सात लोगों को जांच के लिए भेजा
Tue, 21 Apr 2020 12:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
मेरठ में सोमवार शाम सदर थानाक्षेत्र के रजबन में मिली गर्भवती कोरोनो पॉजिटिव महिला एक सप्ताह तक पल्लवपुरम फेस वन की दो मंजिला भवन में अपने भाई के यहां पर रहकर गई थी। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पल्लवपुरम पुलिस को लेकर उसके भाई के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाई समेत सात सदस्यों को परीक्षण के लिए मेडिकल भेजा, जबकि आसपास के मकानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस क्षेत्र से आने जाने वालों का आवागमन बन्द कर दिया गया है। आसपास की कई गलियों के बंद होने से पल्लवपुरम क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि गर्भवती महिला का भाई भी सब्जी बेचता है। वह प्रत्येक दिन ठेला लगाता है, आसपास के लोग भी उससे सब्जी खरीदते हैं। ऐसे में अन्य लोगों को भी कोरोना का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि परिवार के सात सदस्यों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर गई है। साथ ही मकान के आस पास कई गलियों को बंद कर दिया गया है।