फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, Police has beaten up youths after violation of Lockdown in Meerut city

यूपी: लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 11 Apr 2020 01:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Apr 2020 01:47 AM IST
सार

लॉकडाउन में कुछ चुनिंदा पुलिसकर्मी घिनौनी हरकत कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने करीब 25-30 युवकों को मुर्गा बनाकर उनकी पिटाई कर दी, जिसका शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
Corona, Police has beaten up youths after violation of Lockdown in Meerut city
मुर्गा बनाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के दौर में पुलिसकर्मी अग्नि परीक्षा दे रहे हैं। गरीब लोगों को खाना तक बांट रहे हैं। वहीं, कुछ चुनिंदा पुलिसकर्मी घिनौनी हरकत भी कर रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर कुछ पुलिसकर्मी अपना आपा खो दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने करीब 25-30 युवकों को मुर्गा बनाकर उनकी पिटाई कर दी, जिसका शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के कैथवाडी गांव से लौट रहे सरूरपुर के हर्रा खिवाई के करीब 25-30 युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। लॉकडाउन का उल्लंघन व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने और दूसरों में भी कोरोना का संक्रमण फैलाने की बात कहकर पुलिसकर्मियों ने इन 25-30 लोगों को एक ही जगह पर मुर्गा बनाया। बताया गया कि बार-बार चेतावनी देने के बाद इन युवकों की आवाजाही नहीं रुक रही थी। पुलिसकर्मियों ने खुद वीडियो भी बनाई और इसको वायरल कर दिया। युवकों पर टिप्पणी भी की गई। शुक्रवार देर रात यह मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, किसी को बनाया मुर्गा तो किसी को पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे
पुलिस के अनुसार, उक्त युवक लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस द्वारा लॉकडाउन का पालन करने की बात कहने के बावजूद भी अभद्रता की। पुलिस का दावा है कि उक्त युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आपा खो दिया और इन सभी को मुर्गा बनाकर पीटा। खिवाई गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला है। पुलिस बार-बार हर्रा खिवाई के लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रही थी। इसके बावजूद गांव के 25-30 युवक दूसरे गांव जा रहे थे। 

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि वीडियो तीन दिन पुराना है। मामले में जवाब तलब किया गया है। पुलिस वालों ने कोरोना पॉजिटिव को देखते हुए उक्त युवकों पर कार्रवाई की है। खिवाई में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसको हॉटस्पॉट बनाया गया है, जहां पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed