{"_id":"5ec04d4d8ebc3e907713d0e5","slug":"corona-infected-bussinessman-discharge-from-hospital-meerut-news-mrt4820869138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित कारोबारी की अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित कारोबारी की अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव आए कारोबारी विजय खरबंदा की मैक्स हॉस्पिटल नोएडा में रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगे।
शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी विजय खरबंदा के परिजन रजत अरोड़ा ने बताया कि उनकी आठ मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। वहां से उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कह रहे थे कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करा दिया जाए। इसके बाद उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया था। वहां उनका इलाज हुआ और अब रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनकी आज छुट्टी कर दी गई है। इस संबंध में जिला सर्विलांस अधिकारी विश्वास चौधरी का कहना है कि उनकी जानकारी में आया है कि छुट्टी हो गई है। हालांकि नियम अनुसार 12वें दिन सैंपल लिया जाना चाहिए था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर छुट्टी होनी चाहिए थी। हो सकता है मैक्स में एनसीआर के नियमों के तहत ऐसा किया गया हो कि सैंपल लेने के 10 वें दिन छुट्टी कर दी गई हो। अभी उन्हें होम क्वारंटीन रहना होगा। उन्होंने बताया कि अभी मेरठ में भी दूसरी गाइडलाइन आ गई है। जिसके तहत पहले सैंपल लेने के 12 दिन बाद दूसरा सैंपल लिया जाएगा। यदि वह नेगेटिव आता है तो मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी।