{"_id":"5f2963f88ebc3ebbda49dcd4","slug":"corona-in-bijnor-more-then-fourteen-positive-found-in-bijnor-district-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में वृद्ध सहित 14 संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, कुल संख्या पहुंची 772","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में वृद्ध सहित 14 संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, कुल संख्या पहुंची 772
Tue, 04 Aug 2020 07:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Aug 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक वृद्ध सहित 14 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ में 87 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों में सबसे कम 21 और सबसे अधिक 58 साल का वृद्ध शामिल है। नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 772 हो गई है। इनमें से 624 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि नौ लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन 139 हो गए हैं।
विज्ञापन
जनपद में मंगलवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को पॉजिटिव आए मरीजों में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बढ़ापुर निवासी 27 साल का युवक, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव तुरतपुर का रहने वाला 23 वर्षीय, गांव भूतपुरी निवासी 35 साल, गांव मच्छमार का रहने वाले 26, 21, 26 वर्षीय, गांव मेघपुर में 29 वर्षीय, ग्राम कासमपुरगढ़ी निवासी
विज्ञापन
25 वर्षीय, गांव जैनुलआब्दीनपुर, गांव मनोहरवाली निवासी 34-34 वर्षीय, ग्राम नावका निवासी 39 और चांदपुर के मोहल्ला ढाली बाजार निवासी 21 वर्षीय युवक तथा इसी मोहल्ले का रहने वाला 58 साल का वृद्ध पॉजिटिव आए हैं। इनके साथ ही 87 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 139 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले से अब तक कुल 21 हजार 388 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 21 हजार 362 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 20 हजार 37 नेगेटिव और 772 पॉजिटिव आ चुके हैं। नौ लोगों की मौत हुई है और 624 लोग ठीक होकर अपनों के बीच लौट चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/