फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona got 173 more patients, two died

मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 173 मरीज, दो लोगों की मौत

Tue, 17 Nov 2020 11:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Corona got 173 more patients, two died
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में इसके रफ्तार पकड़ने की आशंका है। सोमवार को कोरोना के 173 नए मरीज मिले हैं, जबकि दो की मौत हुई है। यह नमूनों के हिसाब से करीब दस फीसदी है। नवंबर में पहली बार संक्रमितों की संख्या 170 के पार पहुंची है। इससे पूर्व इसी महीने में एक दिन में सबसे अधिक 168 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतकों में 45 वर्षीय मोदीपुरम और 34 वर्षीय युवक परीक्षितगढ़ निवासी थे। अब तक 338 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक, घरेलू महिलाएं, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा और कारोबारी आदि शामिल हैं। सोमवार को 1737 सैंपलों की जांच हुई।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14 हजार 973 हो गई है। वहीं सोमवार को 105 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 13 हजार 207 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब 1428 सक्रिय मरीज हैं और 817 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से अभद्रता करने के मामले में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विधायक संगीत सोम ने एसएसपी से की बात

बताया गया कि नए मरीज शिवलोक कॉलोनी, शास्त्रीनगर, साबुन गोदाम, मंगल पांडे नगर, गांधीनगर, रामनगर, कृष्णा कॉलोनी और गंगानगर आदि के रहने वाले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed