{"_id":"5fb2b6788ebc3e9bbf6b4922","slug":"kankarkheda-crime-inspector-line-spot-in-case-of-indecency-with-bjp-supporters-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से अभद्रता करने के मामले में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विधायक संगीत सोम ने एसएसपी से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से अभद्रता करने के मामले में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विधायक संगीत सोम ने एसएसपी से की बात
Tue, 17 Nov 2020 11:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एसएसपी अजय साहनी ने दौराला मंडल अध्यक्ष से अभद्रता कर कपड़े फाड़ने के मामले में कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा पुलिस ने बीती 11 नवंबर को प्लॉट के विवाद में बटजेवरा गांव निवासी सोनू को हिरासत में लिया था। इसकी जानकारी पाकर दौराला मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा उसे छुड़ाने कंकरखेड़ा थाने पहुंचे थे। वहां उनकी इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र प्रसाद से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
नरेंद्र प्रसाद ने रवि बटजेवरा से अभद्रता की। इस पर उन्होंने जिलाध्यक्ष अनुज राठी से उनकी फोन पर वार्ता कराई, परंतु इंस्पेक्टर ने जिलाध्यक्ष से भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिस पर भाजपा नेता भड़क गए। पुलिसकर्मियों एवं भाजपा नेताओं में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, ये है मामला, आज हो सकता है खुलासा
इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने भाजपा नेता के कपड़े फाड़ दिए। इससे गुस्साए भाजपा नेताओं ने सरधना विधायक संगीत सोम को मामले से अवगत कराया। इस पर विधायक ने एसएसपी से वार्ता की। इस पर कप्तान ने मामले की जांच कराई।
इसमें क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद दोषी पाए गए। जिस पर एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। रवि बटजेवरा का कहना है कि पुलिस सोनू को हिरासत में लेकर दबाव बनाना चाहती थी। सच्चाई को दबाने के लिए भाजपा नेताओं से अभद्रता की गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/