फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Baghpat Update News, Posters of seven Corona positive Jamati have been posted in the village

कोरोना पॉजिटिव जमातियों के गांव में चिपकाए पोस्टर, प्रशासन ने ग्रामीणों से किया ये आह्वान

Wed, 15 Apr 2020 12:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Apr 2020 12:32 AM IST
सार

  • कोरोना पॉजिटिव मिले जमातियों के गांव में चस्पा किए पोस्टर 
  • असारा और अशरफाबाद थल में ठहरे सात जमाती मिल थे कोरोना पॉजिटिव
  • ग्रामीणों से आह्वान, अगर कोई इन जमातियों के संपर्क में आया हो तो वह जानकारी दें

विज्ञापन
Corona Baghpat Update News, Posters of seven Corona positive Jamati have been posted in the village
गांव में चस्पा किए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पॉजिटिव मिले सात जमातियों के पोस्टर असारा और अशरफाबाद थल में चस्पा कर दिए गए। पुलिस-प्रशासन ने जमातियों का विवरण देते हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि अगर कोई इन जमातियों के संपर्क में आया हो तो वह इसकी जानकारी दें। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली और मथुरा के सात जमाती निजामुद्दीन मरकज से होते हुए जिले के अशरफाबाद थल, औसिक्का और असारा गांव के धार्मिक स्थलों में ठहरे थे। इन जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने इनके पोस्टर गांव में चस्पा किए हैं। ग्रामीणों से कहा गया है कि वह पोस्टर में पहचान लें कि इनमें से किसी से संपर्क हुआ है या नहीं। अगर इन जमातियों से संपर्क हुआ है तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर उपचार किया जा सके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए थे सभी
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने और सही जानकारी के लिए यह पोस्टर लगवाए गए हैं। जमाती निजामुद्दीन से थाना क्षेत्र के असारा गांव में आए थे, इसके बाद इन्हें बागपत के एक स्क्रीनिंग सेंटर में रखा गया। 

इसलिए लगाए जा रहे पोस्टर
रमाला थाना प्रभारी महिपाल सिंह कहना है कि जो जमाती पॉजिटिव आए हैं, उसकी जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए यह पहल की गई है। क्योंकि जमाती अन्य राज्यों के हैं, ग्रामीण उन्हें फोटो में पहचानकर कोरोना संक्रमण के बचाव में लगी टीम को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच में जल्द से जल्द संपर्क हो सके, इसलिए ऐसा किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed