{"_id":"6439c69dcedb105d60012394","slug":"corona-attack-intensifies-42-patients-found-74-active-cases-meerut-news-c-14-1-mrt1001-190401-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोरोना का हमला तेज, 42 मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 74","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोरोना का हमला तेज, 42 मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 74
Sat, 15 Apr 2023 10:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ में कोरोना का हमला तेज होता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 439 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के 42 मरीज मिले। इससे पहले जनवरी 2022 में एक दिन में इतने मरीज मिले थे। इससे कोरोना की एक और लहर आने का खतरा बढ़ गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है, जिनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 70 होम आइसोलेशन में हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि कोई घबराने की बात नहीं है। संख्या जरूर बढ़ी है, मगर कोई भी गंभीर नहीं है। सबको सामान्य खांसी, जुकाम और बुखार है। शुक्रवार को मिले सभी मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत नहीं है। कोशिश की जा रही है कि लगातार जांच बढ़ाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है। वह भी खाली है। जरूरत हुई तो 200 बेड की सुपर स्पेशियलिटी विंग को चालू कर दिया जाएगा।
एहतियात बरतने की जरूरत
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं। घबराएं नहीं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों के हैं मरीज
कोरोना के मरीजों में माछरा के आठ, दौराला के सात, जयभीमनगर के पांच, कंकरखेड़ा, पल्हेड़ा, पुलिस लाइन और सरधना के तीन-तीन, भावनपुर के दो, ब्रह्मपुरी, कैंट, हस्तिनापुर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, नगला बट्टू, रजबन और राजेंद्र नगर क्षेत्र का एक-एक मरीज है।
रिटायर्ड डॉक्टर और हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल
कोरोना के मरीजों में 24 पुरुष वर्ग से और 18 महिला वर्ग से हैं। इनमें एक 10 साल की बच्ची भी है। रिटायर्ड डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक, छात्र- छात्राएं, कारपेंटर, हलवाई और घरेलू महिलाएं आदि शामिल हैं।