फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: 160 new patients found in five blocks

कोरोना : पांच ब्लॉकों में मिले 160 नए मरीज

Wed, 21 Apr 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Corona: 160 new patients found in five blocks
कोरोना : पांच ब्लॉकों में मिले 160 नए मरीज
विज्ञापन

मवाना में 75, दौराला में 34, खरखौदा में 20, सरधना में 16 और परीक्षितगढ़ में 15 संक्रमित
गांवों में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, क्षेत्र को सील कराने तक की कार्रवाई नहीं कर रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/दौराला/परीक्षितगढ़/सरधना।
देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मवाना में एक दिन में सर्वाधिक 75 नए मरीज सामने आए। वहीं दौराला में 34, सरधना में 16 और परीक्षितगढ़ में 15 और खरखौदा में 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। क्षेत्र के पांच ब्लॉक कुल 160 लोग पॉजिटिव मिले। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद भी प्रशासन की ओर से क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सीएचसी प्रभारी के अनुसार, शिवपुरी कॉलोनी में एक पुरुष, हीरालाल मोहल्ले में 6 पुरुष 2 महिलाएं, मोहल्ला तिहाई में दो पुरुष, गांव अस्सा में चार पुरुष एक महिला, मोहल्ला काबली गेट में तीन महिलाएं, एक पुरुष, मोहल्ला मुन्नालाल में चार पुरुष तीन महिलाएं, गांव जंधेडी में दो पुरुष, गांव खेडी मनिहार में एक पुरुष, गांव नंगला काटर में एक पुरुष, गांव बहजादका में एक पुरुष, गांव ततीना में एक पुरुष, गांव रहावती में एक पुरुष, गांव फिटकरी में एक महिला एक पुरुष, ढिकौली में दो पुरुष, गांव भगवानपुर में एक पुरुष, रामबाग कालोनी में दो पुरुष संक्रमित मिले।
विज्ञापन

गांव धनपुर में दो पुरुष, गांव मवाना खुर्द में दो पुरुष, गांव तिगरी में दो पुरुष, मोहल्ला कल्याण सिंह मे एक महिला, मोहल्ला खैरात अली में एक पुरुष, गांव बना में एक महिला व दो पुरुष, हरिहर विहार कॉलोनी में एक पुरुष, गांव दांदूपुर में एक महिला, बड़ा गांव में एक पुरुष, मवाना शुगर मिल में दो पुरुष, आकांक्षा कुंज में एक महिला तथा दरियापुर में एक महिला पॉजिटिव मिली। गांव अस्सा में सोमवार को 15 और मंगलवार को पांच लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला व पल्लवपुरम क्षेत्र में मंगलवार को 34 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि शिविर लगाकर 360 लोगों की जांच की गई। इसमें दौराला से तीन, अख्तियारपुर से दो, एटूजेड कॉलोनी से तीन, पल्लवपुरम से 26 लोग संक्रमित पाए गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मिलने वाले लोगों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कर रहा है। इसके अलावा 386 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
खरखौदा सीएचसी प्रभारी डॉॅ. आरके सिरोहा ने बताया कि करीब 125 लोगों के नमूनों की जांच की गई। इसमें एंटीजन टेस्ट में ही 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी सैंपल का आरटीपीसीआर होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। जांच में खरखौदा कस्बा, गांव अतराडा, अजराड़ा, पांची, धनतला में नए मरीज मिले हैं।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 426 लोगों के सैंपल लिए गए। जांच में 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें मोहल्ला किशोरकान में तीन, मोहल्ला तगायान में तीन समेत कुल 16 लोग हैं। परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि कोरोना जांच के दौरान ग्राम पूठी में दो बच्चों समेत नौ लोग, ग्राम सठला में एक, गावड़ा में एक और सीएचसी पर चार लोग पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वांरटीन कर दवा दी है। साथ ही वायरस से बचाव के साधन अपनाने की हिदायत दी गई है। दूसरे दिन भी 15 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
कोविड गाइडलाइन की उड़ रहीं धज्जियां
मवाना। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने का असर नजर आने लगा है। प्रत्याशी खुलेआम ‘दो गज दूरी है मास्क जरूरी’ नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके चलते कोरोना ने गांव की ओर रुख कर लिया है। मंगलवार को क्षेत्र में मिले 75 कोरोना पॉजिटिव में से 30 लोग गांव के थे। इसमें गांव अस्सा के 20 लोग हैं। इसके बाद भी आसपास के क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद
स्वयं सेविकाओं ने निशुल्क मास्क बांटे
परीक्षितगढ़। तिरूपति बालाजी कन्या महाविद्यालय खजूरी की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना शर्मा के आह्वान पर स्वयं सेविकाओं ने मास्क बनाकर गांव में वितरित किए। डॉ. भावना ने बताया कि कोरोना की बढ़ती लहर को रोकने के लिए 10 स्वयं सेविकाएं चुनी गई हैं। जो अपने अपने क्षेत्र में चार-चार का समूह बनाकर लोगों को जागरूक करेंगी। प्राचार्य ओमकार त्यागी ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अजंलि, गुलफ्सा, इकरा, नाजिया, पूजा, कामिनी, अलकुमा, शिल्पा, भारती, तनु आदि मौजूद रहीं। संवाद
नगर पालिका ने कराया सैनिटाइजेशन
मवाना। नगर पालिका ने मंगलवार को विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन कराया। सफाई निरीक्षक योगेश कुमार एवं कोरोना निगरानी प्रवासी समिति अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भैंसा रोड, राम नगर, वंदना विहार कॉलोनी में सैनिटाइजेशन किया। इस दौरान नूर मोहम्मद ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाने और मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। संवाद
इंसेट======
एनसीआर इंस्टीट्यूट में कोरोना मरीजों के लिए बढ़ेंगे 160 बेड
खरखौदा। शासन ने क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में लेबल दो के कोरोना मरीजों की रखने की व्यवस्था की है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां जल्द ही 160 अतिरिक्त बेड़ों की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक यहां 280 बेड की व्यवस्था थी। अस्पताल के महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा के अनुसार, शासन जल्द ही 160 नए बेड की व्यवस्था करने जा रहा है। जल्द ही ऑक्सीजन के एक प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। यह 28 अप्रैल तक शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
थाने पर शिकायत करने वालों की भी होगी जांच
हस्तिनापुर। कस्बे में मौजूद थाने पर अपनी शिकायत लेकर आए लोगों की प्रवेश करते ही कोरोना संबंधित जांच की गई। थाना पुलिस ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को बढ़ते देखते हुए थाने में चार दिन पूर्व ही कोविड हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाने पर आए दर्जनों पीड़ित लोगों की शिकायत को सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान थाने पर आने वाले लोगों की जांच की गई। किसी भी फरियादी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed