फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Convicted prisoner marries in police custody, returns to village on 10-hour parole

Meerut News: पुलिस कस्टडी में सजायाफ्ता कैदी ने किया निकाह, 10 घंटे की पैरोल पर गांव पहुंचा

Tue, 26 May 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Convicted prisoner marries in police custody, returns to village on 10-hour parole
- दिल्ली के चर्चित छह परिजनों की हत्या में शामिल रहा था समौली का वाजिदसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दिल्ली के चर्चित छह परिजनों की हत्याकांड में सजायाफ्ता कैदी समौली निवासी वाजिद ने सोमवार को पुलिस कस्टडी में निकाह किया। तिहाड़ जेल में बंद वाजिद को दिल्ली पुलिस करीब 10 घंटे की पैरोल पर पैतृक गांव लेकर पहुंची, जहां उसने रिश्तेदारी में मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी नसीम अहमद अंसारी की पुत्री यासमीन के साथ निकाह किया। निकाह के बाद दिल्ली पुलिस उसे वापस अपने साथ लेकर तिहाड़ जेल रवाना हो गई।
समौली गांव निवासी वाजिद दिल्ली के हाई प्रोफाइल छह परिजनों के हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले करीब दस वर्षों से तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस वाजिद को कड़ी सुरक्षा के बीच दौराला थाने लेकर पहुंची। यहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस टीम उसे समौली गांव ले गई। गांव में रिश्तेदारों और सीमित लोगों की मौजूदगी में निकाह की रस्म अदा कराई गई। निकाह को लेकर गांव में पूरे दिन चर्चा बनी रही। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि करीब दस वर्ष पूर्व दिल्ली के फर्नीचर व्यापारी मुस्लिम त्यागी और उनके परिवार के छह सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई थी। आरोप था कि व्यापारी के नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। व्यापारी और उनके दो पुत्रों की हत्या कर शव दिल्ली स्थित फ्लेट में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। वहीं, व्यापारी की पत्नी और दो बेटियों को मुजफ्फरनगर से लाते समय रास्ते में हत्या कर शव समौली अख्तियारपुर स्थित काली नदी क्षेत्र में दबा दिए गए थे। वारदात के करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली से तीन और दौराला क्षेत्र की काली नदी से तीन शव बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस हत्याकांड में वाजिद भी दोषी पाया गया था और तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस और दौराला थाना पुलिस की निगरानी बनी रही। सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस कैदी को पैरोल पर लेकर आई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद पुलिस उसको वापस अपने साथ दिल्ली ले गई।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed