फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conversion case Muzaffarnagar: Police returned to Hamirpur with the two of girls

धर्मांतरण प्रकरण : मुजफ्फरनगर से युवतियों को लेकर हमीरपुर लौटी पुलिस, शादी के बाद भी युवकों से चल रहा था दोनों का प्रेम-प्रसंग

Fri, 25 Jun 2021 01:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Jun 2021 01:58 AM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि बरामद दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ एक ही कक्षा में पढ़ने वाली सहेलियां हैं। इनमें से एक युवती के पिता हमीरपुर में मुसाफिरों के ठहरने की धर्मशाला चलाते हैं।

विज्ञापन
Conversion case Muzaffarnagar: Police returned to Hamirpur with the two of girls
अधिकारियों से बातचीत करते भाजपा कार्यकर्ता व हमीरपुर की युवती - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में दो युवतियां का धर्मांतरण कराकर उनसे निकाह करने के मामले में हमीरपुर पुलिस बुधवार देर रात कस्बे में पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह दोनों युवतियों को लेकर पुलिस टीम हमीरपुर रवाना हो गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों युवतियां सहेली हैं। उनके शादी से पहले ही दूसरे वर्ग के दोनों युवकों से संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों युवतियों के संबंध उनकी शादी के बाद भी जारी रहे। आखिरकार दोनों अपने पति छोड़ प्रेमियों संग खतौली आ गईं।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला श्यामपुरी व नई आबादी निवासी वसीम व रहमान पठान के घरों से पुलिस ने दूसरे वर्ग के दो युवतियों को बरामद किया था। मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा भी किया था। खतौली पुलिस की सूचना पर बुधवार देर रात हमीरपुर के राठ थाने से एसआई दारा सिंह, अशोक व सिरेंद्र सिंह के साथ ही महिला कांस्टेबल व एक महिला के भाई को लेकर खतौली थाने पहुंचीं।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि बरामद दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ एक ही कक्षा में पढ़ने वाली सहेलियां हैं। इनमें से एक युवती के पिता हमीरपुर में मुसाफिरों के ठहरने की धर्मशाला चलाते हैं। खतौली निवासी दोनों युवक अक्सर कपड़े की फेरी लगाने हमीरपुर जाते और उक्त धर्मशाला में ही रुकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रहमान पठान के प्रेम संबंध धर्मशाला संचालक की बेटी से हो गए, जिसके बाद उसकी सहेली के संबंध वसीम से बन गए। इन संबंधों की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों की शादी कर दी थी, लेकिन उनके प्रेम संबंध बरकरार रहे और करीब डेढ़ साल पूर्व पहले एक महिला अपने पति को छोड़ रहमान पठान के साथ खतौली आ गई और धर्मांतरण कर अपना नाम जोया रख लिया।

इसके कुछ समय बाद ही दूसरी सहेली भी पति को छोड़ वसीम के साथ आ गई और धर्मांतरण कर अपना नाम अंजुम रख लिया। इन्हीं नामों से दोनों के फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए गए। दोनों ही मामलों में हमीरपुर के राठ थाने में दोनों सहेलियों के अपहरण में रहमान पठान व वसीम के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज हैं।  गुरुवार को हमीरपुर पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर लौट गईं, जहां उनके बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्होंने कहा  
सीओ राकेश सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के अपहरण के मुकदमे पहले ही हमीरपुर में दर्ज हैं। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, वह हमीरपुर पुलिस के स्तर से ही होगी। यदि हमीरपुर पुलिस को किसी तरह की मदद की जरूरत होगी, तो उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed