फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over Vande Mataram: Days spent in discussions, leaders also have their own opinion

वंदे मातरम् पर घमासान : चर्चाओं में बीता दिन, नेताओं की भी अपनी-अपनी राय

Sun, 28 May 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Vande Mataram: Days spent in discussions, leaders also have their own opinion
नगर निगम में एक-दूसरे पर लोग करते रहे टिप्पणी, दो बार पुलिस भी पहुंची, वायरल वीडियो पर लोगों ने रखी राय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महापौर और पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वंदे मातरम् को लेकर हुआ घमासान अगले दिन शनिवार को भी दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। नगर निगम में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक एक-दूसरे पर टिप्पणी करते नजर आए। इस बीच हंगामे की अफवाह पर देहलीगेट थाने की पुलिस दो बार निगम में भी पहुंची। इस बात की भी चर्चा है कि भाजपा पार्षद और पूर्व पार्षदों ने कहा है कि वंदे मातरम् का विरोध करने वालों को बोर्ड बैठक में भी सबक सिखाएंगे। इस बीच शहर में आम जनता से लेकर नेताओं के बीच भी घटनाक्रम को लेकर वाद-विवाद जारी रही। कोई मारपीट के विरोध में नजर आया तो कोई वंदे मातरम ने गाने के विरोध में।

शनिवार को दिन भर शपथ ग्रहण के कई वीडियो वायरल होते रहे। वीडियो पर लोगों ने आपस में आपनी राय जाहिर की। वंदे मातरम् पर हुआ घमासान निगम के पार्षदों में दरार बन सकता है। शनिवार को निगम में भाजपा के कई पार्षद और पूर्व पार्षद पहुंचे। उन्होंने कहा कि निगम की सरकार में भाजपा पूर्ण बहुमत में है। भाजपा के 42 पार्षद जीते हैं और पांच निर्दलीय पार्षद भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा पार्षदों ने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेंगे। शनिवार को नगर निगम में अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में वंदे मातरम् पढ़ने की प्रैक्टिस करते भी नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed