Exclusive: स्मार्ट मीटर जंपिंग से परेशान हुए उपभोक्ता, बिजली बिलों में करा रहे संशोधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे मामले विद्युत निगम के सामने आ रहे हैं। ये स्मार्ट मीटर जंपिंग के कारण हो रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के बिल सामान्य से कई गुना अधिक तक पहुंच गए। परेशान उपभोक्ताओं ने शिकायत की और बिल संशोधित किया तो वे दंग रह गए।
बिजली बिलों में संशोधन कराने को मजबूर हुए अधिवक्ता प्रदीप त्यागी के मुताबिक ये तो महज दो अधिवक्ताओं के ही उदाहरण हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या काफी है। जिनके बिजली के बिल अधिक आए हैं। उन्हें बिल ठीक कराने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को तो छोड़िए। कोर्ट के चैंबरों में एक किलो वाट तक के ही कनेक्शन हैं और इनका अधिकतम बिल भी 1500 से 2000 रुपये के नीचे ही रहता है। लेकिन कई उपभोक्ताओं के बिजली के बिल तो 20 से लेकर 40 हजार रुपये से भी ऊपर तक आए हैं।
स्मार्ट मीटर पर जांच रिपोर्ट के बाद संशोधन कराने वाले बढ़े
स्मार्ट मीटर की जांच रिपोर्ट में खामियां मिलने के बाद बिलों में संशोधन करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ रही है। शहर में 45 हजार से अधिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर वाले हैं।
वकीलों के साथ आम उपभोक्ताओं की पीड़ा उठाएगा बार संघ
जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि इस बारे में उन्होंने एसडीओ से बात की है। बार संघ जल्द ही वकीलों के साथ ही आम उपभोक्ताओं की पीड़ा उठाएगा। इस बारे में जल्द ही विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
संशोधित करवाए जा रहे हैं बिल- श्रीवास्तव
विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव कहते हैं कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के स्तर की जांच तो चल ही रही है। बिजली के बिल कंप्यूटर या अन्य तकनीकी खामियों के कारण अधिक आए हैं। उन्हें शिकायतों के अनुरूप दुरुस्त कराया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/