फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of the incomplete road near Shaheed Dwar accelerated

Meerut News: शहीद द्वार के पास अधूरी सड़क का निर्माण तेज

Sat, 11 Apr 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Construction of the incomplete road near Shaheed Dwar accelerated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में शहीद द्वार के पास लंबे समय से अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य अब तेज कर दिया गया है। अधूरी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को है। शहीद द्वार के पास से ही आंबेडकर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ होता है। ऐसे में प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को नगर पालिका अधिकारियों ने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण कार्य हर हाल में सोमवार तक पूरा किया जाए। इससे पूर्व भी स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण में देरी को लेकर शिकायत की जा चुकी थी।
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि शहीद द्वार के पास सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। ठेकेदार को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed