फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable wife upset due to obscene behavior of retired soldier in Meerut

Meerut: रिटायर्ड फौजी की करतूत से सिपाही की पत्नी परेशान, बोलीं- कार्रवाई नहीं हुई तो कर लूंगी आत्मदाह

Fri, 05 Jan 2024 07:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में रिटायर्ड फौजी की करतूत से सिपाही की पत्नी परेशान है। महिला ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी।

विज्ञापन
Constable wife upset due to obscene behavior of retired soldier in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक रिटायर्ड फौजी की हरकतों से सिपाही का परिवार परेशान है। आरोपी की हरकतों से सिपाही की पत्नी बहुत परेशान चल रही हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि रिटायर्ड फौजी सिपाही की पत्नी को अश्लील इशारे करता है। वहीं, आरोपी फौजी की हरकत छत पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार पूर्व में भी आरोपी फौजी की शिकायत कर चुका है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के भीम सिंह नगर निवासी एक महिला ने एसएसपी रोहित सिंह साजवाण को बताया कि उसके पति यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में शामली में तैनात है। उनके पड़ोस में एक रिटायर्ड फौजी अपने परिवार के साथ रहता है। रिटायर्ड फौजी आए दिन सिपाही की पत्नी पर अश्लील कमेंट व इशारे करता है। विरोध करने पर आरोपी फौजी सिपाही के परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पूर्व में पुलिस से की थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। जिस कारण आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने पीड़ित महिला व उसके बच्चों पर अभद्र कमेंट किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने बताया कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी या अपने बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली जाएगी। सीओ दौराला अभिषेक पटेल कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed