Accident: मेरठ में गश्त के दौरान पुलिस जीप को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत, कई घायल
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस वाहन को एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक हेडकांस्टेबल की मौत हो गई जबकि अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ- करनाल हाईवे स्थित टूटी पुलिया के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने गस्त के दौरान हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेडकांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, जीप में बैठे सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मी हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में हेड कांस्टेबल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथी पुलिसकर्मी घायल सिपाही को लेकर मेरठ के अस्पताल में पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना पुलिस बुधवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान जीप में सब इंस्पेक्टर जावेद हुसैन सहित दो सिपाही और मौजूद थे। थाने में तैनात हेडकांस्टेबल हाथरस के गांव नगला सेवा थाना शहपऊ निवासी संजीत कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह भी वाहन में मौजूद थे। इसी दौरान शामली की तरफ से फरीदाबाद निवासी मनोज पुत्र कमल सिंह कैंटर लेकर मेरठ की तरफ जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
बताया कि सलावा रजवाहा के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर कैंटर चालक मनोज को नींद की झपकी लग गई और वह कैंटर से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कैंटर ने रजबहे की रेलिंग की दीवार तोड़ते हुए पुलिस की जीप में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में हेड कांस्टेबल संजीत कुमार गंभीर घायल हो गए और सब इंस्पेक्टर जावेद हुसैन सहित दो सिपाही बाल-बाल बचे। हादसे के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस से हेड कांस्टेबल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल को साथियों ने दिल्ली-मेरठ बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजीत कुमार की थाने में तैनाती 17 दिन पहले 18 सितंबर को हुई थी। हेड कांस्टेबल का गाजियाबाद से सरूरपुर थाने में स्थानांतरण हुआ था।
यह भी पढ़ें: MEERUT: 200 साल का हुआ सरधना का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक चर्च, घूमने के शौकीन हैं तो जरूर देखें ये बेजोड़ नमूना
मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर जावेद हुसैन ने बताया कि जीप सड़क किनारे खड़ी थी। हेड कांस्टेबल संजीत कुमार जीप में बैठे थे। उसी दौरान कैंटर चालक को नींद की झपकी आई और रजबहा की रैलिंग की दीवार तोड़ते हुए जीप की तरफ आने लगा।
कैंटर को अपनी तरफ आता देख संजीत जीप से उतरे और भागने का प्रयास किया। लेकिन, वह उसकी चपेट में आ गए। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजीत कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गाजियाबाद में रह रहे थे। गाजियाबाद में उनके परिवार को जानकारी दे दी गई है। वह मेडिकल पहुंच रहे हैं। बताया गया कि संजीत कुमार वर्ष 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे।