{"_id":"5ce03d95bdec22076e31a9a2","slug":"constable-lok-sabha-election-went-to-duty-but-disappeared-with-rifle-and-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रायफल सहित लापता हुआ सिपाही, लोकसभा चुनाव में लगी थी ड्यूटी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रायफल सहित लापता हुआ सिपाही, लोकसभा चुनाव में लगी थी ड्यूटी, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 18 May 2019 10:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर गया सिपाही निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद सहारनपुर नहीं लौटा। सिपाही के पास इंसास रायफल भी है। इस मामले में प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) की तरफ से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात बागपत के ग्राम रमाला निवासी मदनपाल अप्रैल माह में शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में हुए लोकसभा चुनावों के लिए ड्यूटी में भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मदनपाल इंसास लेकर ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। अब तक के चरणों के चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद 15 मई तक सहारनपुर पुलिस लाइन में सिपाही को आमद दर्ज करानी थी, लेकिन शनिवार तक भी सिपाही मदनपाल सहारनपुर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
वहीं मामले को गंभीर मानते हुए सदर कोतवाली में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/