{"_id":"5c8548e3bdec2214374a69a5","slug":"constable-killed-his-wife-after-that-commit-suicide-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद लगा ली फांसी
Sun, 10 Mar 2019 10:56 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
constable and his wife dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह के चलते पुलिस लाइन में सिपाही ने गर्भवती पत्नी महिला सिपाही की बिजली की वायर से गला घोंटकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सिपाही ने खुद भी पंखे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार महिला सिपाही के जीजा और मौसा-मौसी को बताया गया है। सीओ ओमपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर के न्यू गोपालनगर निवासी महिला सिपाही ज्योति रूहेला पुत्री स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार इन दिनों बागपत की आरटीआई सेल में तैनात थी। उसका पति सिपाही वीरेंद्र रूहेला पुत्र राजाराम, भावा रसूलपुर बरेली इन दिनों लखनऊ में तैनात था।
विज्ञापन
दंपति पुलिस लाइन बागपत की तीसरे फ्लोर पर रह रहे थे। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि आरआई को सूचना मिली थी, जिसके बाद करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
बेड के बगल में महिला सिपाही की लाश पड़ी थी, जिसके गले में पानी गर्म करने की रॉड की वायर थी। इसके अलावा कई जगह पीटे जाने के निशान मिले हैं। बगल में ही पंखे पर सिपाही वीरेंद्र का शव लटका था। दोनों के शव उतरवाकर परिजनों को सूचना दी गई और प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
महिला सिपाही के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। सीओ ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वीरेंद्र ने मौत की वजह अपनी पत्नी के जीजा और मौसा-मौसी को बताया है। इसकी जांच की जा रही है। पिछले वर्ष नवंबर में ही दोनों की शादी हुई थी।