फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Consensus reached following BKU protest; Chandpur road to be constructed after two days of water drainage.

Meerut News: भाकियू के प्रदर्शन के बाद बनी सहमति, दो दिन पानी निकासी के बाद बनेगा चांदपुर मार्ग

Tue, 14 Jul 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Consensus reached following BKU protest; Chandpur road to be constructed after two days of water drainage.
चांदपुर मार्ग पर पहुंचे अनुराग चौधरी स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। हस्तिनापुर-चेतावाला घाट होते हुए चांदपुर (बिजनौर) को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के कटने के मामले में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों से वार्ता के बाद दो दिन तक पानी की निकासी कराने और उसके बाद सड़क निर्माण शुरू कराने पर सहमति बनी। सुंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जज सिंह आदि ने संपर्क मार्ग के निर्माण से खादर क्षेत्र में होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
अनुराग चौधरी ने नायब तहसीलदार सचिन चौधरी और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा से कहा कि जल निकासी बाधित होने से खादर क्षेत्र के हजारों बीघा खेत जलभराव की चपेट में हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि पहले पानी की समुचित निकासी कराई जाए, फिर मार्ग का निर्माण कराया जाए। साथ ही भविष्य में समस्या से बचाव के लिए बड़े व्यास के पाइप और बरसात के बाद स्थायी पुलियों का निर्माण कराया जाए। अधिकारियों ने किसानों की मांग पर सहमति जताते हुए पानी निकलने के बाद सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


संपर्क मार्ग तीसरे दिन भी बहाल नहीं
हस्तिनापुर-बिजनौर मार्ग तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सका। सड़क बंद होने से चांदपुर-बिजनौर जाने वाले लोगों को करीब 70 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जबकि कई लोग जान जोखिम में डालकर कटे हुए हिस्से से गुजर रहे हैं। खेड़ी कला, मनोहरपुर, बधवा समेत कई गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने राजमार्ग को बुलडोजर से काटने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर आवागमन बाधित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चांदपुर मार्ग पर पहुंचे अनुराग चौधरी स्रोत स्वयं

चांदपुर मार्ग पर पहुंचे अनुराग चौधरी स्रोत स्वयं

चांदपुर मार्ग पर पहुंचे अनुराग चौधरी स्रोत स्वयं

चांदपुर मार्ग पर पहुंचे अनुराग चौधरी स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed