UP: कांग्रेस महासचिव बोले-सबके दिल में बसे हैं राम, आस्था को राजनैतिक इवेंट बनाकर फैलाया जा रहा धार्मिक उन्माद
Meerut News : कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि सबके दिल में राम बसे हैं। लेकिन आस्था को राजनैतिक इवेंट बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम हर किसी के दिल में बसे हैं, लेकिन धर्म और आस्था को राजनैतिक इवेंट बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। देश मे गांधी और गोडसे के विचारों के बीच लड़ाई चल रही है। इसमें जीत गांधीवाद और सत्य की होगी। ये बातें बृहस्पतिवार को मेरठ में पीएल शर्मा स्मारक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के कार्यकर्ता संवाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहीं।
अविनाश पांडेय ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि जो हुआ सो हुआ, अब सबकुछ भूलकर, आपसी द्वेष, नफरत को मिटाकर एक जुट हो जाओ। पार्टी को सौ दिन पूरी निष्ठा से दे दो, वो दिन दूर नहीं जब फिर से कांग्रेस की सरकार होगी।
उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों पर न तो कोई मतभेद है और न ही दिल में। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नए बदलाव की कहानी लिखेगी। प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। आज जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। संवाद कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में अविनाश पांडेय ने गठबंधन में बसपा के शामिल होने के सवाल पर कहा कि ये बहनजी की निजी इच्छा है।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस निराश कार्यकर्ताओं को साथ लाने के लिए काम कर रही है। उन्हें पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उनके सुझाव लिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज