फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress built roads in the name of Aurangzeb: Sangeet Som

कांग्रेस ने औरंगजेब के नाम पर सड़कें बनवाई : संगीत सोम

Thu, 20 Mar 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress built roads in the name of Aurangzeb: Sangeet Som
दौराला। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर औरंगजेब देशद्रोही था तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी देशद्राही की श्रेणी में आते हैं। कहा कि बाबर की निशानी मिटी। बाबरी मस्जिद ध्वस्त होकर मंदिर बना। अब औरंगजेब की भी सभी निशानी मिटनी चाहिए। कांग्रेस ने इसके नाम पर सड़कें बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

दशरथपुर गांव में पूर्व विधायक संगीत सोम ने होली मिलन समारोह का आयोजन कराया। भीड़ को संबोधित करते हुए संगीत सोम ने कहा कि 66 करोड़ लोगों ने महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाई। कुछ नेताओं ने इस पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी शुरु कर दी। आज दुनिया में महाकुंभ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा है। पूर्व विधायक ने कहा कि इतिहास गवाह है, औरंगजेब ने हिंदुओं का नरसंहार कराया। काशी और मथुरा के मंदिर भी गिरवाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप, मुकेश सिंघल, सत्यप्रकाश, नीरज मित्तल, रामफल, अंकुर मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर दोनों ओर लगा जाम
सरधना क्षेत्र के लावड़, दौराला, सरधना, फलावदा कस्बों समेत गांवों से भी लोग पहुंचे और फूलों की होली खेली। भीड़ और वाहनों की संख्या के चलते दिल्ली-दून हाईवे पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। देर शाम तक जाम पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed