फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two sides and many peoples injured in Meerut

मेरठ: दूध में मिलावट का विरोध करने पर हमला, जमकर पथराव, आधा दर्जन लोग घायल

Sat, 25 Apr 2020 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Apr 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides and many peoples injured in Meerut
फारूक और उसके पिता दिलशाद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में दूध में मिलावट करने का विरोध करना पड़ोसी युवक को भारी पड़ गया। डेयरी संचालक ने 10-15 साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इत्तेफाकनगर निवासी फारुख पुत्र दिलशाद ने शनिवार रात डेयरी संचालक दिलशाद से दूध में मिलावट करने का विरोध जताया। इस पर दिलशाद आग बबूला हो गया। उसने आधा घंटे बाद 10-15 साथियों को बुलाकर पड़ोसी फारुख के घर पहुंचकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उन्होंने पथराव भी किया। हमले में फारुख, भाई अमजद, इरफान, पिता दिलशाद एवं दो पड़ोसी घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, डायल 112 और पिलोखड़ी चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, आरोपी डेयरी संचालक दिलशाद और उसके साथी फरार हो गए। फारुख ने आरोपी दिलशाद एवं उसके 10-15 साथियों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed