{"_id":"685063b7fa3d0aa13105efd5","slug":"concrete-and-iron-rods-sample-will-be-taken-today-meerut-news-c-27-1-smrt1009-152429-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंक्रीट और सरिये का नमूना आज जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंक्रीट और सरिये का नमूना आज जाएगा
Tue, 17 Jun 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कंक्रीट और सरिया का नमूना जांच के लिए आईआईटी रुड़की भेजने की कागजी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। आज नमूनों को भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही जांच का किसी निष्कर्ष पर पहुंचना तय है।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। पंद्रह दिन पहले बिजनौर बैराज मार्ग पर फोरलेन के अंडरपास का स्लैब तीन दिन पहले बनते बनते ही गिर गया था। जिसके बाद खूब हल्ला मचा तो एनएचएआई अपने स्तर से भी जांच बैठा दी थी। इसके अलावा बिजनौर डीएम ने एनएचएआई से इतर अपने स्तर से जांच कराने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए थे। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने स्लैब में इस्तेमाल कंक्रीट और सरिया का नमूना लिया। उक्त नमूने पिछले पंद्रह दिनों से लोनिवि के दफ्तर में रखे हुए हैं। जिसकी गुणवत्ता की जांच के लिए लैब में भेजा जाना है। बता दें कि इनकी जांच में आने वाला खर्च भी निर्माण करने वाली कंपनी या ठेकेदार को उठाना था। इसके लिए खर्च के बिल आदि आईआईटी रुड़की से मंगवाए गए।
इस प्रक्रिया में समय लगा। अब सूत्रों का दावा है कि आज यानि मंगलवार को इन नमूनों को आईआईटी रुड़की भेजा जाएगा।