फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complete the determination of polling stations for Panchayat elections before the final voter list is released.

Meerut News: अंतिम मतदाता सूची से पहले पूरा करें पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र का निर्धारण

Fri, 10 Apr 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Complete the determination of polling stations for Panchayat elections before the final voter list is released.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों के पुनर्निर्धारण का कार्य अभी तक पूरा न होने के कारण संबंधित अधिकारियों को दोबारा निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय नूपुर गोयल ने पूर्व में जारी पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों के निर्धारण और पुनर्निर्धारण का कार्य मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले हर हाल में पूरा किया जाना था लेकिन कई विकास खंडों से अब तक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में विकास खंड के अनुसार सूचना और प्रारूप पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है, इसके बावजूद लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोग के निर्देशानुसार अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक हर स्थिति में निर्धारित प्रारूप पर जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन प्रस्तावित है, जिसे समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह कार्य आवश्यक है। तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों तथा संबंधित पंचायत अधिकारियों को प्रारूप के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed