{"_id":"695d1c5b6640728e7a0a0eb1","slug":"complaints-were-made-in-many-matters-including-house-tax-hike-meerut-news-c-72-1-mct1006-146836-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाउस टैक्स बढ़ोतरी समेत कई मामलों में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाउस टैक्स बढ़ोतरी समेत कई मामलों में की शिकायत
विज्ञापन
विधान परिषद सभापति को ज्ञापन देते विश्व हिंदू महासंघ मंत्री विनोद कुमार। श्रोत संवाद
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री ने विधान परिषद की विकास संबंधी समिति के सभापति से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री विनोद कुमार ने सर्किट हाउस में कुंवर महाराज सिंह, सभापति (विधान परिषद विकास संबंधी समिति) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े कई गंभीर और जनहित प्रभावित करने वाले मामलों पर चर्चा की।
विनोद कुमार ने सभापति को अवगत कराया कि पल्लवपुरम स्थित उदय सिटी कॉलोनी में 1315 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के सार्वजनिक पार्क पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाया नहीं गया है। इसके अलावा, माछरा ब्लॉक के ग्राम ऐतमादपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला भी उठाया गया।
नगर निगम मेरठ द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाए गए हाउस टैक्स के विरुद्ध भी शिकायत की गई। विनोद कुमार ने मांग की कि हाउस टैक्स वृद्धि के आदेशों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वापस कराया जाए। सभापति से सभी प्रकरणों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लखनऊ में आयोजित होने वाली समिति की आगामी बैठक में आमंत्रित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव सहित प्रदेश के समस्त संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मामलों को प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि ठोस कार्रवाई कर समस्याओं का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जा सके।