फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Compensation should be given for the losses caused by floods, loans should be waived of

बाढ़ में हुए नुकसान का मिले मुआवजा, ऋण माफ हो

Sat, 30 Aug 2025 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Compensation should be given for the losses caused by floods, loans should be waived of
भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन भेजकर बाढ़ प्रभावित किसानों के ऋण माफ करने की मांग की। बाढ़ के कटान में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का भी अनुरोध किया।
यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जयंत और जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के नेतृत्व में एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि गांव जलालपुर जोरा, किशोरपुर मामेपुर, मखदूमपुर, पहाड़पुर, बस्तोरा नारंग, दुधली, चेतावला, लतीफपुर, मानपुर दब खेड़ी, शहजादपुर, खेड़ी खुर्द आदि खादर के गांव गंगा का पानी आने से प्रभावित हैं। दुधली, बस्तोरा नारंग, मखदूमपुर, जलालपुर जोरा की भूमि व मकान सहित गंगा में कट रही है। उन्होंने बाढ़ पीड़ित किसानों का किसान ऋण माफ किए जाए। इन सभी किसानों की भूमि जो गंगा में विलीन हो गई है, उसका मुआवजा दिलाने की मांग की। रहने के लिए सुरक्षित स्थान पर जमीन सहित घर दिया जाए। गांव को गंगा के तेज बहाव कटान से रोकने के लिए तमाम खादर क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा मेंं खनन फ्री किया जाए। जिससे गंगा गहरी होगी और कटान रोकने में राहत मिलेगी और पक्का तटबंध बनाया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सन 1984 से पूर्व गंगा नदी गांव मनोहरपुर की आबादी से लगभग तीन किमी. दूर पूरब दिशा में बह रही थी। 1984 में नदी में आई भीषण बाढ व तेज कटान के कारण गंगा ने अपना मार्ग बदल लिया। जिससे गांव मनोहरपुर के लगभग पांच सौ अनुसूचित जाति के किसानों के मकान, आबादी, कृषि लगान की लगभग 220 हेक्टेयर गंगा नदी के प्रलय में डूब गई। वर्तमान में गंगा मनोहरपुर व व माजरा बधवी की लगानी भूमि पर बह रही है। ऐसे किसानों को पुर्नस्थापना एवं पुर्नवास कराने या सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सुभाषचंद, सुनील, अशोक, महेंद्र, सुरेंद्र, सचिन कुमार आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed