फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communittee kitchens prepaire thousends of peoples food daily

रोजाना हजारों लोगों का पेट भर रहीं प्रशासन की सामुदायिक रसोइयां

Tue, 28 Apr 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
communittee kitchens prepaire thousends of peoples food  daily
हस्तिनापुर विकास खंड कार्यालय में लोगों के लिए खाना तैयार करते हुए। - फोटो : MAWANA
सरधना/हस्तिनापुर/सरूरपुर(मेरठ)। देश में लॉकडाउन से सब कुछ बंद है। जिसके चलते काफी लोग घरों से दूर फंसे हैं या रोजगार न होने से भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं ऐसे लोगों के लिए प्रशासन द्वारा तहसील व ब्लॉक स्तर पर संचालित सामुदायिक रसोइयां भोजन तैयार कर रहीं है। क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय में बनी सामुदायिक रसोई में खाना तैयार किया जा रहा है। सुबह शाम 400 पैकेट भोजन के तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार चावल, सब्जी, रोटी, दाल, ताहरी, मिठाई आदि दिनों के अनुसार दिया जा रहा है। वहीं, नगर पालिका में बनी सामुदायिक रसोई में भी भोजन तैयार हो रहा है। पालिका ईओ अमिता वरुण के मुताबिक रमजान में पालिका की रसोई 24 घंटे चल रही हैं। रमजान में रोजेदारों को सुबह करीब दो से तीन बजे के बीच भोजन बांटा जा रहा है। सुबह 80 पैकेट व शाम को 90 भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी ने बताया कि खंड विकास कार्यालय की रसोई से भी सुबह में 60 व शाम को 70 पैकेट भोजन तैयार कराकर बांटा जा रहा है। हस्तिनापुर में सामुदायिक रसोई भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में चल रही है। रसोई का कार्यभार देख रहे प्रभारी एडीओ सांख्यिकी नरेंद्र कुमार के मुताबिक सुबह-शाम रोजाना 150 पैकेट खाना तैयार किया जाता है। सहायक खंड अधिकारी विनीत भटनागर के मुताबिक भोजन अकबरपुर गढ़ी की मलिन बस्ती, बंगाली बस्ती, कृष्णानगर, व रामराज तक जरूरतमंद लोगों में खाना वितरित किए जा रहा हैं मांग बढ़ने पर पैकेट बढ़ा दिए जाते हैं। कोशिश रहती है कि कोई भी गरीब खाने से वंचित ना रहे। वहीं, सरूरपुर ब्लॉक प्रांगण में सामुदायिक रसोई में भोजन बन रहा है। एडीओ पंचायत भूपेंद्र शर्मा के मुताबिक सुबह शाम दो-दो सौ पैकेट खाना तैयार किया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर सहित गरीब लोगों को बांटा जा रहा है। वहीं, हॉटस्पॉट कस्बा खिवाई में सामुदायिक रसोई का संचालन नगर पंचायत कर रही है। जहां 400 पैकेट तैयार हो रहे हैं वहीं, खिवाई पुलिस चौकी पर सामुदायिक रसोई में रोजाना 500 खाने तैयार कर बांटा जा रहा है। रोहटा ब्लॉक में हॉट स्पॉट गांव सलाहपुर के लिये रोजाना 230 पैकेट बांटे जा रहे है। फिलहाल रोहटा ब्लॉक के लिए खाना जानी ब्लॉक में संचालित सामुदायिक रसोई से तैयार होकर आ रहा है।

कस्बा हर्रा में सामुदायकि रसोई में खाना पैक करते कर्मचारी।

कस्बा हर्रा में सामुदायकि रसोई में खाना पैक करते कर्मचारी।- फोटो : SARDANA

दौराला सामुदायिक रसोई में भोजन तैयार करते कर्मचारी।

दौराला सामुदायिक रसोई में भोजन तैयार करते कर्मचारी।- फोटो : LAWARD

सरधना नगर पालिका में सामुदायिक रसोई में भोजन के पैकेट तैयार करते कर्मचारी।

सरधना नगर पालिका में सामुदायिक रसोई में भोजन के पैकेट तैयार करते कर्मचारी।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed