{"_id":"69481bce4267c798ef04fc0b","slug":"committee-formed-to-investigate-complaint-against-junior-assistant-clerk-meerut-news-c-73-1-mct1008-105829-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कनिष्ठ सहायक लिपिक के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कनिष्ठ सहायक लिपिक के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित
Sun, 21 Dec 2025 09:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 21 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल स्थित सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज में तैनात कनिष्ठ सहायक लिपिक के खिलाफ शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी नियुक्ति से जुड़े अभिलेखों, विज्ञापन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर साक्ष्यों सहित अपनी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करेगी।
सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज के कनिष्ठ सहायक लिपिक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ बड़ौत निवासी राजगुरु तोमर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लिपिक की नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। विज्ञापन और मौलिक अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं पाई जाती है। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि लिपिक कई वर्षों से निर्धारित मानदेय से अधिक प्राप्त कर रहे है। शिकायत के संज्ञान में आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मानदेय से अधिक दिए गए वेतन की वसूली के निर्देश जारी किए थे। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गठित की गई कमेटी नियुक्ति प्रक्रिया, वेतन भुगतान और अभिलेखों की गहन पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।