फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commencement of the Sharadiya Navratri fair at Kalka Devi Temple

Meerut News: कालका देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ

Sat, 17 Oct 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Commencement of the Sharadiya Navratri fair at Kalka Devi Temple
मां कालका मंदिर हसनपुर कलां पर मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्
माछरा/किठौर। माछरा ब्लॉक क्षेत्र गांव हसनपुर कलां के जंगल में स्थित मां कालका देवी के मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर ने किया। श्रद्धालुओं ने मां कालका देवी की मूर्ति पर जल व प्रसाद चढ़ाया। कालका मंदिर समिति के अध्यक्ष कर्मसिंह उर्फ लाला ने मान्यता है कि लगभग 40 वर्ष पूर्व हसनपुर कलां निवासी दिवंगत जयकरण सिंह को माता ने स्वप्न में दर्शन दिए और बताया कि यहां जो भी सच्चे मन से आएगा, उसकी सभी मुरादें पूरी होगी। ग्रामीणों के साथ मिलकर जयकरण सिंह ने यहां माता का भवन एक मठ के रूप में बनवाया। अब राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तक के श्रद्धालु यहां अपनी मुरादें मांगने आते हैं। गत 15 वर्षों से यहां पर वर्ष में दो बार नवरात्र में सप्तमी और अष्टमी में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सतवीर नेताजी, प्रवेश खटाना, मुकेश खटाना प्रधान आदि ने बताया कि मां के मंदिर के पास ही पीपल के वृक्ष पर श्रद्धालु कलावें में गांठ बांधकर मन्नत मांगते हैं ताकि उनकी मुराद पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed