फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   college of sugercane and science college

जुलाई से शुरू होगा शुगर केन एंड साइंस कॉलेज

Fri, 18 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
college of sugercane and science college
मोहित कुमार
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में कालेज आफ शुगर केन साइंस एंड टेक्नोलॉजी जुलाई से शुरू होने की संभावना है। विवि द्वारा इस संबंध में जहां स्वीकृति के लिए शासन को लिखा गया है, वहीं साढ़े पांच करोड़ का बजट भी मांगा गया है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वर्तमान में तीन कॉलेज चल रहे है। इनमें कॉलेज ऑफ बायोटेक, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर और कॉलेज ऑफ वेटिनरी शामिल हैं। कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस की बिल्डिंग में कॉलेज ऑफ शुगर केन साइंस एंड टेक्नोलॉजी चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। विवि प्रशासन ने कॉलेज के लिए पदों की भी स्वीकृति मांगी थी। उम्मीद है कि जुलाई 2021 से कॉलेज में कोर्स शुरू करा दिए जाएंगे। इस वर्ष होने वाले प्रवेश परीक्षा में भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वेस्ट यूपी गन्ना बेल्ट है, इसलिए इस कॉलेज का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ये बनने हैं विभाग
1 डिपार्टमेंट ऑफ शुगर केन एंड प्रोडक्शन
2 डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री एंड बायो टेक्नोलॉजी
3 डिपार्टमेंट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी
4 डिपार्टमेंट ऑफ शुगर इंजीनियरिंग
5 डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक साइंस
कॉलेज खुलने से लाभ
वेस्ट यूपी बड़ी गन्ना बेल्ट है, वैल्यू एडिशन का काम होगा
गन्ना विभाग मेें डिप्लोमा मास्टर की भर्ती से लाभ मिलेगा
गन्ने की उन्नत प्रजातियों पर रिसर्च हो सकेगा
गन्ने में आनी वाली समस्या पर छात्र और वैज्ञानिक काम करेंगे
पढ़ाई के साथ साथ रोजगार की भी जानकारी दी जाएगी
नई-नई प्रजातियों का भी विकास किया जाएगा।
जुलाई से शुरू कराने की तैयारी
कॉलेज ऑफ शुगर केन साइंस एंड टेक्नोलॉजी को इस वर्ष जुलाई से शुरू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। शासन से बजट का इंतजार है। इस कॉलेज के खुलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं व किसानों को काफी फायदा होगा। - प्रो. आरके मित्तल, कुलपति कृषि विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed