फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold and pollution has increased in Western UP and know how weather will now

Meerut: ठंड ने दिखाए तेवर, सीजन में सबसे सर्द रही सोमवार रात, प्रदूषण भी बढ़ा, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 12 Dec 2023 10:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

Meerut News : पश्चिमी यूपी में बढ़ती ठंड के बीच प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। मौसम ठंडा होने के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 331 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Cold and pollution has increased in Western UP and know how weather will now
मेरठ में ठंड बढ़ गई।

विस्तार

सोमवार की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही और दो दिन में रात का तापमान 10.3 डिग्री से गिरकर 5.6 डिग्री पर आ गया। गिरते तापमान के चलते रात में मौसम ठंडा हो रहा है। दिन में भी ठंड बढ़ी हुई है। दो दिन से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


बढ़ती ठंड के बीच प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। मौसम ठंडा होने के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 331 पर पहुंच गया। हवा की गति रुकने पर दो दिन में प्रदूषण 239 से बढ़कर 331 पर पहुंच गया। मंगलवार को दिन भर हवा की सेहत खराब रही और प्रदूषण मानक से कई गुणा बढ़ गया। सबसे ज्यादा प्रदूषण गंगानगर और बेगमपुल पर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ये रहा प्रदूषण का हाल
गंगानगर 348
बेगमपुल 340
दिल्ली रोड 335
हापुड़ चौराहा 335
बच्चा पार्क 330
पल्लवपुरम 323
तेजगढ़ी चौराहा 318
केसरंगज 314
मेडिकल 310

पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई
तारीख       एक्यूआई
6            217
7           262
8           272
9          274
10       239
11       281
12      331

अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट के आसार है। हवा के बंद होने से प्रदूषण में फिर से बढ़ोतरी हुई है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। गेहूं समेत अन्य खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed