{"_id":"6011ce798ebc3e089d6edb3a","slug":"code-103-of-bams-will-be-re-evaluated-city-news-mrt522506216","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस के कोड-103 का दोबारा होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमएस के कोड-103 का दोबारा होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
मेरठ। बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसन एंड सर्जरी (बीएएमएस) में फेल छात्र-छात्राओं ने बुधवार को फिर सीसीएसयू में प्रदर्शन किया। विवि प्रशासन ने उनकी मांग पर प्रथम वर्ष के कोड-103 में दोबारा मूल्यांकन और अन्य पेपरों में पांच टॉपर्स एवं पांच अन्य छात्र-छात्राओं की कॉपियों की रैंडम चेकिंग कराने की बात कही। अगर इसमें छात्र-छात्राओं के नंबर बढ़ते हैं तो बाकी कॉपियों का भी दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा। अगर नंबर नहीं बढ़ते हैं तो छात्र-छात्राएं चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीएएमएस के कॉलेजों में प्रथम वर्ष में काड-103 में 68.34 फीसदी छात्र फेल हैं। कोड-104-105 में 52.42 फीसदी, 106-17 में 52.92, कोड-101-102 में 39.19 एवं कोड-109 में 29.82 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हैं। फाइनल ईयर के दो कोड में फेल छात्रों की संख्या ज्यादा है। विवि प्रशासन ने छात्रों को चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करने को कहा था। बुधवार को बड़ी संख्या में सहारनपुर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ के कॉलेजों के छात्र-छात्राएं कैंपस पहुंच गए। प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा नेता अतुल प्रधान छात्रों के साथ प्रशासनिक भवन में धरने पर बैठ गए। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने छात्रों से बात कर आश्वासन दिया कि उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। वहीं छात्र-छात्राओं ने कहा कि अगर निर्धारित समय में विवि ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह फिर धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर भीम आर्मी यूथ जिलाध्यक्ष शान मोहम्मद, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंशु मलिक, हैविन खान, शुभम, आकाश मौजूद रहे।
चुनौती मूल्यांकन को ऑनलाइन आवेदन शुरू
सीसीएसयू में चुनौती मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभी बीएएमएस और बीयूएमएस में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सीसीएसयू की वेबसाइट पर इंपोर्टटेंट नोटिस में आंसर बुक वीव्स में जाकर क्लिक करेंगे तो आवेदन करने का लिंक खुल जाएगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन के सभी नियमों की जानकारी दी गई है। कहीं से भी इसका आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद छात्र-छात्राएं अपनी ईमेल आईडी दे दें, ताकि विवि की तरफ से स्कैन कॉपी आपको ईमेल की जा सके। दूसरे विषयों में चुनौती मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन एक फरवरी के बाद किए जा सकेंगे।