फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi who came to join the last visit of MP Hukum Singh, will be funeral

सांसद हुकुम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए CM योगी, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 05 Feb 2018 11:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 05 Feb 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi who came to join the last visit of MP Hukum Singh, will be funeral
सांसद हुकुम सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद को श्रद्धांजलि देने मायापुर फार्म हाउस पर हर दल और हर वर्ग के लोग उमड़ पड़े। उनका शव शनिवार के रात नोएडा से यहां मायापुर फार्म हाउस पहुंचते ही परिवार के सदस्य फफक फफक कर रो पड़े। हर कोई उनके निधन से उदास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने कैराना पहुंचे। रविवार को उनके अंतिम यात्रा के दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने 40 साल तक कैराना की राजनीति में सक्रिय रहते हुए जिले के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसान, मजदूरों और पिछड़े अतिपिछड़ों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके कार्यों के कारण ही उनका राजनीतिक कद काफी ऊंचा था। उनके चाहने वालों की कतार सभी दलों में रही। उनका सम्मान सभी लोग किया करते थे। जिले में उन्हें सम्मान के साथ बाबूजी भी कहते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनकी काबिलियत का लोहा मानते रहे। वहीं, शनिवार रात नोएडा हॉस्पिटल में हुकुम सिंह के निधन होते ही कोहराम मच गया। भाजपा में भी शोक छा गया। श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार सुबह कैराना क्षेत्र के मायापुर फार्म हाउस पर भीड़ उमड़ पड़ी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा सांसदों और विधायकों का जमावड़ा लग गया। शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के सांसद और विधायक के साथ ही जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करने को कैराना के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 13 मिनट तक हुकुम सिंह के परिवार से बातचीत की
सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद संजीव बालियान और लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांसद की पुत्री मृगांका सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर वार्ता की। पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और पार्टी की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इसी दौरान अमेरिका से आए सांसद के दामाद ने सांसद हुकुम सिंह के उस कार्यक्रम के बारे में बताया, जो हिंदू संगठन की तरफ से अमेरिका में किया गया था। उसमें सांसद हुकुम सिंह ने ओजस्वी भाषण दिया था। इसे सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हुकुम सिंह जी ने अपने जीवन में बहुत अच्छे कार्य किए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने जताया शोक

CM Yogi who came to join the last visit of MP Hukum Singh, will be funeral
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हुकुम सिंह यूपी के लोगों की सेवा में हमेशा आगे रहे और उन्होंने किसानों के लिए बहुत काम किया। सोमवार को हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि के बाद उनके सम्मान में लोकसभा भी स्थगित रह सकती है।

कल्याण सिंह व मायावती की सरकारों में वह मंत्री भी रहे थे। वर्तमान में सांसद बनने के बाद लोकसभा स्पीकर की संसदीय समिति में सदस्य के साथ ही भारत सरकार के जल बोर्ड समिति के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावाग्रेटर नोएडा में गुर्जर शोध संस्कृति संस्थान को बनवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मालूम हो कि पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हुकुम सिंह ने कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा भी उठाया था, जिस पर लंबी बहस चली थी। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed