फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clouds prevailed throughout the day; city residents kept waiting for rain.

Meerut News: दिनभर छाए रहे बादल, अधूरा रहा बारिश का इंतजार

Tue, 30 Jun 2026 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day; city residents kept waiting for rain.
दोपहर तक रही उमस भरी गर्मी, शाम को तेज हवा से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश ने फिर इंतजार कराया। दोपहर में उमस रही शाम में तेज हवा से राहत रही।

दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बारिश ने इस बार लंबा इंतजार कराया। जून माह बीतने के बाद भी बारिश नहीं होने से गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मंगलवार को बदला बदला जरूर दिखा, लेकिन बारिश ने इंतजार बढ़ाया। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जल्द बारिश के आसार बन रहें हैं। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 दर्ज किया गया। गंगानगर में 131, जयभीम नगर में 127, एमआईईटी कॉलेज में 307, पल्लवपुरम में 133 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed