फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Closeness of BJP and RLD was seen in PM Modi rally in Meerut

PM Modi Rally: भाजपा और रालोद की दोस्ती चढ़ी परवान, 15 साल बाद हुआ गठबंधन, पढ़िए खास रिपोर्ट

Mon, 01 Apr 2024 02:46 AM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मेरठ
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Apr 2024 02:46 AM IST
सार

PM Modi Rally : क्रांतिधरा मेरठ में रविवार को हुई पीएम मोदी की रैली में भाजपा और रालोद की दोस्ती परवान पढ़ती नजर आई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
Closeness of BJP and RLD was seen in PM Modi rally in Meerut
पीएम मोदी की रैली में चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच राजनीतिक दोस्ती परवान चढ़ती नजर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भाजपा और रालोद के लिए इसलिए अहम थी कि दोनों ने 15 साल बाद फिर से गठबंधन किया है। 

विज्ञापन


मंच से प्रधानमंत्री ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का गुणगान किया, वहीं रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी अपने बाबा बड़े चौधरी का गुजरात और सरदार वल्लभ भाई पटेल से जुड़ाव की बात कही। अतीत के आइने में झांककर देखा जाए तो इस दोस्ती से दोनों दलों को लाभ हुआ है।

विज्ञापन

भाजपा और रालोद ने इस चुनाव से पहले 2009 में भी गठबंधन किया था। तब भाजपा ने रालोद को सात सीट दी थी। इनमें रालोद ने पांच सीटों बागपत, हाथरस, मथुरा, अमरोहा, बिजनौर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि मुजफ्फरनगर और नगीना में रालोद जीत नहीं पाया था। इस गठबंधन से दोनों दलों को राजनीतिक फायदा मिला था।

इससे पहले 2002 के चुनाव में भी भाजपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। इसमें रालोद को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2009 के बाद इस लोकसभा चुनाव में भाजपा और रालोद में गठबंधन हुआ है। हालांकि, इस बार भाजपा ने रालोद को केवल दो सीट बिजनौर और बागपत दी हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक

विज्ञापन

वहीं, रविवार को हुई पीएम मोदी की रैली में दोनों दलों में दोस्ती परवान चढ़ती दिखी। पीएम की इस रैली का नाम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह दिया गया। जयंत चौधरी ने केंद्र की एनडीए सरकार की तारीफ की। उन्होंने यहां तक कहा कि एनडीए सरकार चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चल रही है। जयंत सिंह ने मेरठ क्षेत्र वासियों से एनडीए की जीत तय करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि मेरठ तय करेगा की प्रदेश की 80 सीट और इस बार 400 पार का नारा सच होगा।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed