{"_id":"604293c98ebc3e8ca53406a5","slug":"cleaning-and-drinking-water-system-in-lavar-stalled-laward-news-mrt5285415111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पति और सभासदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पति और सभासदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
लावड़ में सफाई और पेयजल व्यवस्था ठप
लावड़। नगर पंचायत कर्मचारियों ने शुक्रवार को कस्बे में सफाई और पेयजल व्यवस्था ठप कर दी। अधिशासी अधिकारी और सभासदों के बीच चल रहे विवाद में कर्मचारियों ने सभासदों पर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने गिरफ्तारी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सभासदों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ईओ ने सभासदों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसके बाद सभासदों ने ईओ, चेयरपर्सन, चेयरपर्सन पति, बाबू व दो कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने इंचौली थाना प्रभारी व डीएम से सभासदों की गिरफ्तारी की मांग की। 24 घंटे बाद भी सभासदों की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी।
इसके चलते सड़कों पर गंदगी पसरी रही। पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। नगर पंचायत के भी सभी काम ठप रहे। हड़ताल के दौरान हुई सभा की अध्यक्षता जयप्रकाश सूद व संचालन गौरव वाल्मीकि ने किया। संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि निर्वाचित सभासदों के पति बिना किसी अधिकार के कार्यालय आते हैं। काम में हस्तक्षेप कर कार्यालय का माहौल खराब करते हैं। सभासद पतियों के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल जारी रहेगी। संगठन की फलावदा शाखा के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर हाजी यामीन, हरिकिशन, अजीत, अरविंद, चमन लाल, अशोक, अनूप, अमित, सुनील, राकेश, वेद प्रकाश, विक्रम पाल, विजय, लखमी, गीता, रानी, प्रीति, सुधा, सन्तोष, बिशनी आदि मौजूद रहे।