फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Classes will be run in campus-colleges from today

आज से कैंपस-कॉलेजों में चलेंगी कक्षाएं

Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Classes will be run in campus-colleges from today
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में आज से भौतिक रूप से कक्षाएं चलेंगी। सभी कॉलेजों को सैनिटाइज कराया गया है। बिना मास्क के किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कुछ कॉलेजों में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक और कुछ में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षाओं का टाइम टेबिल जारी किया गया है।
विज्ञापन

मार्च से सारे कॉलेज बंद पड़े हुए हैं। सिर्फ अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का ही आयोजन किया गया था। बाकी छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षाओं के ही प्रोन्नत किया जा चुका है। ऐसे में आठ महीने से छात्र-छात्राएं कॉलेजों में नहीं आए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 23 नवंबर से भौतिक रूप से कक्षाएं चलाए जाने के निदेश दिए जाने के बाद सभी कॉलेजों में पहले से ही कक्षाओं को सैनिटाइज किए जाने का काम शुरू कर दिया गया था। प्रयोगशालाओं को लेकर गाइड लाइन का पूरा पालन करने को कहा गया है। यहां जो मैटीरियल रहेगा उसको सीधे बाहर नहीं फेंका जाएगा। प्रयोगशालाओं में यहां से निकलने वाले कचरे को एक बॉक्स में ही रखा जाएगा। सीसीएसयू के परिक्षेत्र की बात करें तो कैंपस-कॉलेजों में छह लाख के करीब छात्र-छात्राएं हैं। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि कैंपस में सभी विभागाध्यक्षों की तरफ से कक्षाओं का टाइम टेबिल जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेज में ज्यादा, कोएड में रहती है संख्या कम
विश्वविद्यालय कैंपस को छोड़ दें तो कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रहती है। मेरठ की बात करें तो गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की उपस्थिति अच्छी रहती है लेकिन कोएड कॉलेजों का बुरा हाल रहता है। यहां सिर्फ 20 से 30 फीसदी छात्र-छात्राएं ही आते हैं। गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की संख्या ठीक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी विवि में भी चलेंगी कक्षाएं
निजी विश्वविद्यालयों में भी भौतिक रूप से कक्षाएं चलेंगी। सभी छात्र-छात्राओं को इस संबंध में उनके मोबाइल पर मेसेज भेज दिए गए हैं। कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन के हिसाब से ही कक्षों में छात्र-छात्राओं को बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed