{"_id":"639ade1ff095147b871d21ea","slug":"class-ten-girl-student-of-dewan-school-shot-herself-with-a-pistol-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: दीवान स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: दीवान स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान
Thu, 15 Dec 2022 02:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:13 PM IST
सार
मेरठ कैंट में दीवान स्कूल की 10वीं की छात्रा हर्षिता चौधरी ने कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। बताया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
मेरठ में कैंट स्थित दीवान स्कूल की 10वीं की छात्रा हर्षिता चौधरी (16) पुत्री प्रदीप चौधरी निवासी जागृति विहार ने कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। बताया गया कि हर्षिता के पिता प्रदीप चौधरी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनके घर में अवैध पिस्टल रखी हुई थी, जिससे हर्षिता ने गोली मारकर जान दी है।
विज्ञापन
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 4 निवासी प्रदीप चौधरी की बेटी हर्षिता दीवान स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। हर्षिता की परीक्षा शुरू होने वाली थी। जिसको लेकर वह डिप्रेशन में चल रही थी। बताया है कि हर्षिता ने गुरुवार को घर में रखी अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Exclusive: 45 करोड़ की PM आवास योजना में फर्जीवाड़ा, एक प्लॉट पर दर्शा दिए कई भवन, जियो टैगिंग में भी गड़बड़ी
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा और पिस्टल भी बरामद कर ली है।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि छात्रा ने खुद को गोली मारकर जान दी है। पिस्टल ट्रांसपोर्टर प्रदीप चौधरी के यहां कहां से आई है। इसकी भी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने परीक्षा आने के चलते डिप्रेशन में छात्रा को बताया है। हालांकि पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।