Meerut: गांव से गायब हुआ कक्षा छह का छात्र, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा दानिश का सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
Meerut News : कक्षा छह का एक छात्र गांव से गायब हो गया। वहीं 24 घंटे बाद भी दानिश का सुराग नहीं लग सका। पुलिस दानिश की तलाश में जुटी है।
विस्तार
मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना में कक्षा छह का एक बच्चा लापता हो गया। बताया गया कि 24 घंटे बाद भी दानिश (11) पुत्र अब्दुल का कोई पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों को अनहोनी की आशंका है।
यह भी पढ़ें: शौर्य की तलाश: सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम, मां बोली- कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ
इस मामले में पीड़ित पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। दानिश तीन भाइयों और तीन बहनो में सबसे छोटा है।
बताया गया कि दानिश 11 साल का है और कक्षा छह में पढ़ता है। वह घर से खेलने के लिए गया था, लेकिन लौटा नहीं। दानिश के पिता अब्दुल ने केस दर्ज कराकर पुत्र का पता लगाने की मांग की है। वहीं, परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। दानिश का परिवार और पुलिस की टीम छात्र की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी (अपराध) सौरभ शुक्ला के मुताबिक, ललियाना निवासी अब्दुल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उसका बेटा दानिश मेक एकेडमी में पढ़ता है। उसके दो बड़े भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। रविवार को दानिश घर से खेलने के लिए निकला था, मगर इसके बाद नहीं लौटा। उसे रात से ही आसपास काफी तलाश किया, मगर उसका पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें: UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार दानिश के दोस्तों से भी बातचीत की जा रही है। अभी छात्र के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।