फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Class six student Danish was not found even after 24 hours in Kithore of Meerut

Meerut: गांव से गायब हुआ कक्षा छह का छात्र, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा दानिश का सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Dec 2022 08:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Dec 2022 08:29 PM IST
सार

Meerut News : कक्षा छह का एक छात्र गांव से गायब हो गया। वहीं 24 घंटे बाद भी दानिश का सुराग नहीं लग सका। पुलिस दानिश की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Class six student Danish was not found even after 24 hours in Kithore of Meerut
छात्र दानिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना में कक्षा छह का एक बच्चा लापता हो गया। बताया गया कि 24 घंटे बाद भी दानिश (11)  पुत्र अब्दुल का कोई पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों को अनहोनी की आशंका है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शौर्य की तलाश: सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम, मां बोली- कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। दानिश तीन भाइयों और तीन बहनो में सबसे छोटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि दानिश 11 साल का है और कक्षा छह में पढ़ता है। वह घर से खेलने के लिए गया था, लेकिन लौटा नहीं। दानिश के पिता अब्दुल ने केस दर्ज कराकर पुत्र का पता लगाने की मांग की है। वहीं, परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। दानिश का परिवार और पुलिस की टीम छात्र की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी (अपराध) सौरभ शुक्ला के मुताबिक, ललियाना निवासी अब्दुल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उसका बेटा दानिश मेक एकेडमी में पढ़ता है। उसके दो बड़े भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। रविवार को दानिश घर से खेलने के लिए निकला था, मगर इसके बाद नहीं लौटा। उसे रात से ही आसपास काफी तलाश किया, मगर उसका पता नहीं चला।  

यह भी पढ़ें: UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार दानिश के दोस्तों से भी बातचीत की जा रही है। अभी छात्र के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed