फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   civil areas of cant should be in nagar nigam

छावनी के सिविल क्षेत्र को नगर निगम में शामिल कराने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 26 Feb 2022 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
civil areas of cant should be in  nagar nigam
छावनी के सिविल क्षेत्र निगम में शामिल किए जाएं
विज्ञापन

मेरठ। छावनी के सिविल क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल कराने के लिए जहां रक्षा मंत्रालय में मंथन चल रहा है, वहीं स्थानीय स्तर पर लोगों ने इस पक्ष में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को लोगों ने रक्षामंत्री को भेजे जाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
मनोनीत पार्षद डॉ. सतीश शर्मा के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत की गई। सभी सदस्यों ने लोगों के बीच पहुंचकर छावनी के सिविल इलाकों को निगम में शामिल कराने की मुहिम से जुड़ने की अपील की। निगम में शामिल होने पर मिलने वाले सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों के हस्ताक्षर करवाए गए।
विज्ञापन

डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि छावनी बोर्ड के ब्रिटिश कालीन नियमों के कारण लोग काफी परेशान हैं। भवन बनवाने और नामांतरण कराने सहित अन्य प्रक्रियाओं में दिक्कतें आती हैं। इस पर रक्षा मंत्रालय भी छावनियों के सिविल इलाके निगम या पालिका में शामिल करने पर मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग रक्षामंत्री तक पहुंचाने के लिए ही यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान छावनी के सभी आठ वार्ड तक पहुंचेगा। अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, डोली गुप्ता, नितिन कंसल, आलोक रस्तोगी, मोहित आनंद, काके यादव, मन्नू लाल, सुरेश शर्मा, पवन भल्ला, रिंकू श्रीवास्तव, मोनू यादव, रमनदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed