फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chinese Manjha slits ASI neck when he was returning home from duty in Meerut, got 74 stitches

जी का जंजाल बना चाइनीज मांझा: ड्यूटी से घर लौट रहे ASI का गला कटा, 74 टांके आए

Wed, 09 Aug 2023 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Aug 2023 11:02 AM IST
सार

मेरठ जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। चाइनीज मांझा लोगों के जी का जंजाल बन रहा है। रविवार को ड्यूटी से लौट रहे एएसआई का चाइनीज मांझे से इस कदर गला कटा कि 74 टांके आए हैं।

विज्ञापन
Chinese Manjha slits ASI neck when he was returning home from duty in Meerut, got 74 stitches
एएसआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के पास रविवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई का गला प्रतिबंधित मांझे से कट गया। बाइक फिसलकर गिरने से एएसआई गंभीर रूप से घायल भी हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी गर्दन पर 74 टांके आए। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नारायण कॉलोनी निवासी विवेक कौशिक ने बताया कि उनके पिता राजेश कौशिक आरपीएफ में एएसआई के पद पर सिटी स्टेशन पर तैनात हैं। रविवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे उतरते समय मांझा फंसने से उसके पिता के गले में गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Aganiveer: युवाओं में दिखा उत्साह, देशभक्ति का जज्बा, 13 जनपदों के युवा 10 दिन दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से उसके पिता के पैर व हाथ में भी गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने किसी तरह उसके पिता को सड़क किनारे लिटाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मांझे की चपेट में आने से उसके पिता के गले की कई नस कट गईं और गले में 74 टांके आए। 

चिकित्सकों के अनुसार मांझा गले के अंदर पूरी तरीके से फंसा हुआ था। मांझा निकालकर गले का ऑपरेशन कर दिया गया है। पीड़ित को पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लग जाएगा। 

पिछले साल एक युवक की हो गई थी मौत 
मेरठ व आसपास के जिलों में प्रतिबंधित मांझे से पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। रोहटा रोड पर पिछले साल भी प्रतिबंधित मांझे की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता और तमाम जगह पर अब भी मौत का सामान बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed