फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children took out an awareness rally during the vaccination festival

Meerut News: टीकाकरण महोत्सव में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Thu, 18 Dec 2025 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Children took out an awareness rally during the vaccination festival
सरधना। नगर के एचएस पब्लिक स्कूल से टीकाकरण महोत्सव के तहत बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई
सरधना। नगर के छावनी ब्लॉक स्थित एचएस पब्लिक स्कूल से टीकाकरण महोत्सव के तहत बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का संचालन संस्था पीसीआई इंडिया की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून ने किया। स्वास्थ्य विभाग की आशा रूपा रेखा ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

रैली में बच्चों के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के महत्व का संदेश दिया गया। बताया गया कि पांच साल की उम्र तक के बच्चों को सात बार टीकाकरण कराकर उन्हें 11 जानलेवा बीमारियों जैसे पोलियो, टीवी, काली खांसी, गला घोटू, टेटनेस, पीलिया, हिब, निमोनिया, खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इस रैली में आशा रूपा, स्कूल की टीचर पारुल सिरोही और छावनी के वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का महत्व बताया और सभी से समय पर टीकाकरण कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed