फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   children showed thechnical skill at tech fest

टेक फिएस्टा में बच्चों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Sun, 13 Oct 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
children showed thechnical skill at tech fest
मेरठ। शहर के युवा अभिनय, नृत्य और गायन के साथ तकनीकी के क्षेत्र में लगातार सफलता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। शहर में तैयार हो रही तकनीक विशेषज्ञों की पौध ने अपने हुनर का परिचय टेक फिएस्टा में दिया। छात्रों ने ई प्ले कार्ड, रोबोट, मशीन से लेकर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व सॉफ्टवेयर बनाकर सभी को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन

सोफिया गर्ल्स स्कूल में शनिवार को टेक फिएस्टा का आयोजन हुआ। जिसमें आईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड के 21 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ छात्राओं ने प्रार्थना से किया। मुख्य अतिथि बिशप फ्रांसिस कैलस रहे। प्रिंसिपल सिस्टर गेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने रैप सांग्स गाए। स्कूल बैंड ने प्रस्तुति दी। बाहुबली फिल्म के गीत कान्हा सो जा जरा पर क थक प्रस्तुत किया। निर्णायक अभिनव सिंघल, मनु आर्या, आंचल अग्रवाल, मरखूब आलम, रेनू भटनागर, राजीव शर्मा, राकेश जोशी, रुचिरा गर्ग, गीतांश रहे। विजेताओं को शेखर भल्ला, स्वाति अहलूवालिया, सिस्टर गेल व पुष्कर अग्रवाल ने सम्मानित किया। संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया। अनुराधा शर्मा, वर्तिका त्यागी, रीतू सिंघला, शिवानी त्यागी, सरबजीत घुम्मन, शिवानी त्यागी व प्रिंसी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
टेक फिएस्टा: सेंट मेरीज ने जीते सर्वाधिक खिताब
रैंगल ऑफ विट्स, वाद-विवाद प्रतियोगिता विजुअल एड में सेंट मेरीज स्कूल विजेता, दीवान पब्लिक व एमपीएस मेन विंग की टीम उपविजेता रहीं। बेस्ट स्पीकर सेंट जोंस स्कूल से चुना गया। इंटर जेक्टर में दीवान स्कूल विजेता व सेंट मेरीज एकेडमी उपविजेता बना। विजुअल विजर्डरी पावर प्वाइंट 2016 में एक प्रस्तुति में दयावती मोदी एकेडमी की टीम विजेता व ब्रेंज एडुवर्ल्ड एवं ट्रांसलेम की टीम उपविजेता बनी। कोड ब्रिगेड प्रोग्रामिंग में सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल विजेता व सेंट मेरीज उपविजेता बना। टेकीपीडिया टेक क्विज में सेंट मेरीज व केएल इंटरनेशनल स्कूल विजेता एवं दीवान पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। साइबर कांक्लेव ग्रुप डिस्कशन में ट्रांसलेम एकेडमी विजेता व माउंट लिटेरा स्कूल उपविजेता बना। रोबोटिक्स में सेंट मेरीज एकेडमी विजेता, द अध्ययन उपविजेता बना। पिंक एन्ग्रेव ई प्लेकार्ड डिजाइनिंग में सेंट मेरीज विजेता व केएल इंटरनेशनल उपविजेता रहा। ग्राफिक्स मिक्स वेब पेज डिजाइनिंग में डीपीएस व ट्रांसलेम की टीमें विजेता बनीं। सेंट फ्रांसिस, ब्रेज एडुवर्ल्ड व सेंट मेरीज उपविजेता रहे। पेंटर्स पिट्यूरा माउस पेंटिंग कांटेस्ट में द अध्ययन स्कूल की टीम विजेता व आर्मी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। क्राफ्टी क्लॉक कवर पेज डिजाइनिंग में एमपीएस मेन विंग विजेता व सेंट पैट्रिक्स उपविजेता बना। प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता सेंट मेरीज रहा। ओवर ऑल सेकेंड विनर दीवान पब्लिक स्कूल बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed