फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children learn the tricks of cricket in the camp

Meerut News: कैंप में बच्चों ने सीखे क्रिकेट के गुर

Fri, 17 Apr 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Children learn the tricks of cricket in the camp
क्रिकेट कैंप में बारीकियां सीखते खिलाड़ी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार से क्रिकेट कैंप की शुरुआत हुई। इस दौरान बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई गई। शुक्रवार को कैंप में सात वर्ष से 13 वर्ष के बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए गए। उन्हें कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव समेत डिफेंस आदि कलात्मक शॉट खेलना सिखाया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बच्चों को सबसे पहले फ्रंट फुट पर और बैकफुट पर खेलने वाले शॉट के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने भी कैंप में खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर कोच ने बताया कि ऋषभ, आईटीआई और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी तीनों जगह कैंप लगा है। जल्द ही कैंप के बाद क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में कैंप के द्वारा ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर राहुल, हिमांशु, रजनी, कोमल, पूजा आदि मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed