{"_id":"5ea94d078ebc3e907713c587","slug":"children-deposited-two-thousand-rupees-in-relief-fund-by-breaking-piggy-bank-to-fight-corona-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: कोरोना से लड़ने को गुल्लक तोड़कर बच्चों ने राहत कोष में जमा किए दो हजार रुपये, खाकी ने भी जज्बे को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: कोरोना से लड़ने को गुल्लक तोड़कर बच्चों ने राहत कोष में जमा किए दो हजार रुपये, खाकी ने भी जज्बे को किया सलाम
Wed, 29 Apr 2020 03:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Apr 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारानपुर में थाना मंडी क्षेत्र की सम्राट विक्रम कोलोनी निवासी विजय अरोड़ा के पुत्र वीरू अरोड़ा एवं पुत्री भूमि अरोड़ा ने अपनी गुल्लक तोड़कर जमा किए 2000 रुपये प्रधान राहत कोष के लिए पुलिस को दिए। पुलिस ने भी इन बच्चों के जज्बे को सलाम किया।
कोरोना संक्रमण राहत हेतु प्रधानमंत्री कोविड.19 केयर फंड के लिए सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय और थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने इन बच्चों को खूब सराहा। बच्चों ने पूछने पर बताया कि टीवी पर देश पर आर्थिक संकट देख व सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद करने वालों से उन्हें प्रेरणा मिली है।