फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will give BJP workers a mantra of 2019 victory

मिशन 2019: मुख्यमंत्री योगी देंगे भाजपा की जीत का मंत्र, बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 29 Sep 2018 09:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 29 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will give BJP workers a mantra of 2019 victory
जौनपुर में सीएम योगी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपाइयों को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का चुनावी मंत्र बताएंगे। योगी साढ़े चार घंटे तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर के भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रहकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखन पाल शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप ने तीसरे पहर तैयारियों की समीक्षा की। चार जिलों के जनप्रतिनिधियों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का यहां देर रात तक आने का सिलसिला जारी रहा। उधर, जिलाधिकारी आलोक पांडेय, एसएसपी उपेन्द्र अग्रवाल आदि ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  

विज्ञापन


एसी हॉल में साढ़े तीन सौ कुर्सी
पीएनटी सेंटर के एसी हॉल में करीब साढ़े तीन सौ के करीब कुर्सियां हैं। इसके अलावा आगे सोफे रखे गए हैं। मंच में पांच कुर्सियां रखी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप ने बताया कि पहले सत्र में चारों जिलों के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरे सत्रों में मोर्चो के अध्यक्ष के अलावा विधानसभा प्रभारी आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों सत्रों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन

120 मीटर लंबी बनाई गई ईंटों की सड़क
किसानों की तरफ से रिसोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के लिए 120 मीटर की ईंटों की सड़क तैयार की गई है। दिन भर सड़क बनाने का काम चलता रहा। इसमें करीब एक लाख के करीब नई ईंटें लगने का अनुमान है। रिसोर्ट के आखिरी हिस्से में बनाए कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए मिट्टी की सड़क थी। सम्मान समारोह के लिए अलग से मंच बनाया गया है। करीब छह सौ किसानों के बैठने का इंतजाम किया गया है। यहां भाजपा समर्थित किसानों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed