फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chauki incharge celebrated birthday with history-sheeters in police station in kithor Meerut

Meerut: थाना इंचार्ज ने नदीम के साथ काटा जन्मदिन का केक, महफिल में खूब छलके जाम

Fri, 08 Jul 2022 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 AM IST
सार

मेरठ के किठौर कस्बे के थाने में सीएम योगी के निर्देशों को सरेआम ठेंगा दिखाया गया। यहां एक नेता ने थाने में इंचार्ज का जन्मदिन मनाया और केक काटा। बताया गया कि इस दौरान खूब जाम भी छलके। इस तरह जन्मदिन मनाने को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Chauki incharge celebrated birthday with history-sheeters in police station in kithor Meerut
थाने में मना इंचार्ज का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर कस्बे के थाने में बुधवार देर रात थाना इंचार्ज नरेश कुमार (कार्यवाहक) का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक नेता भी जन्मदिन के जश्न में शामिल रहे। यही नहीं, थाने में ही खूब जाम भी छलके। थाने में जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


किठौर थाने में थाना इंचार्ज की जन्मदिन की महफिल में खूब जाम छलके। इस दौरान बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बाबू मुनकाद अली के बेटे सलमान मुनकाद और समाजवादी पार्टी के नेता और नदीम असीलपुर भी मौजूद रहे। नदीम और उसके साथियों के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज के जन्मदिन का केक काटा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid-ul-adha: आंखें कंचीली-पैर सफेद, पाकिस्तानी 'सुल्तान' की कीमत 3 लाख, बाबा और नवाब भी कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं इस जश्न की तस्वीरें भी खींची गईं जिन्हें सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही तस्वीरे वायरल हो गईं। वहीं लोगों ने थाने में जन्मदिन का केक नेता के साथ काटने और थाने में जाम छलकाने को लेकर पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।  

यह भी पढ़ें: Meerut: भूमाफिया यशपाल तोमर की पांच करोड़ की कोठी को पुलिस ने किया जब्त, भारी पुलिस फोर्स तैनात

एक तरफ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमे को सतर्क रहने के लिए कहा है। सीएम योगी के पुलिस को सख्त निर्देश हैं कि अपराधियों से दोस्ती न बढ़ाकर पुलिस महकमा उन पर अंकुश और लगाम लगाए। वहीं आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए किठौर थाना इंचार्ज ने आज अपना जन्मदिवस क्षेत्र के लोगों के साथ बड़ी धूम-धाम से मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed