फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chargesheet filed against five accused of Darbhanga parcel blast

दरभंगा पार्सल विस्फोट के पांच आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against five accused of Darbhanga parcel blast
दरभंगा पार्सल विस्फोट के पांच आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

शामली। बिहार के दरभंगा स्टेशन पर करीब छह माह पहले पार्सल बम विस्फोट के मामले में एनआईए ने बृहस्पतिवार को पटना की एनआईए कोर्ट में कैराना निवासी दो भाईयों समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है।
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को पार्सल बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस की जांच में पार्सल में विस्फोटक लिक्विड में था, जो बोतल में था। बोतल को कपड़ों से लपेटा गया था और कपड़ों की खेप के रूप में इसे बुक किया गया था। इसकी रिपोर्ट दरभंगा में ही दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि विस्फोट के साथ रखे कपड़े को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर बुक किया गया था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस और एनआईए ने संयुक्त कार्रवाई करते इस मामले में जिले के कैराना निवासी दो सगे भाइयों नासिर और इमरान मलिक, सलीम अहमद और कफील अहमद को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में इकबाल का नाम भी सामने आया था जो पाकिस्तान में रह रहा है, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एनआईए ने नासिर व इमरान को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। दोनों भाई हैदराबाद में काम करते थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने पटना एनआईए कोर्ट में पांचों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी जानकारी पटना से उन्हें मिली है। एनआईए द्वारा इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed